समय पर पूरा करें लक्ष्य

नाला : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी जलसहिया तथा मुखिया के साथ बैठक की गयी. बीडीओ ने शौचालय की प्रगति की समीक्षा ग्रामवार की. खैरा, फुटबेड़िया, श्रीपुर, कुलडंगाल, पंजुनिया, बड़ारामपुर कुल 14 पंचायतों को दिसंबर माह में ओडीएफ घोषित […]

नाला : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी जलसहिया तथा मुखिया के साथ बैठक की गयी.
बीडीओ ने शौचालय की प्रगति की समीक्षा ग्रामवार की. खैरा, फुटबेड़िया, श्रीपुर, कुलडंगाल, पंजुनिया, बड़ारामपुर कुल 14 पंचायतों को दिसंबर माह में ओडीएफ घोषित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिये. शौचालय निर्माण में अपेक्षित प्रगति के लिए व समय सीमा के अंदर निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बुधवार से राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने एमपीआर तथा शेष बचे यूसी जमा करने का भी निर्देश दिया. खैरा तथा फुटबेड़िया पंचायत को बुधवार को ओडीएफ घोषित किया जायेगा. इसके लिए संबंधित जलसहिया तथा मुखिया को भी दायित्व सौंपा गया. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली जलसहिया पर कार्रवाई की जायेगी.
इस मौके पर पीएचइडी के एसइ निलम कुमार, जेइ राम चन्द्र उरांव, कोऑर्डिनेटर मोहन सोरेन, सरस्वती हालदार, मुखिया राजा मुर्मू, बलदेव सोरेन, पवन टुडू, अंबिका हेंब्रम, सावित्री किस्कू, आभामुनी मुर्मू, जिहुमनी मरांडी, ललीता मरांडी, रानी सोरेन, स्वयं सेवक कृष्ण दे, सोनहरी हेंब्रम, रूपा कर आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >