गुड न्यूज: जामताड़ा के पंचायतों में बिछाया जायेगा ऑप्टिकल फाइबर केबल, 2019 में डिजिटल इंडिया से जुड़ेंगी पंचायतें

जामताड़ा: पंचायतों को प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया स्कीम से जोड़ने के लिए जामताड़ा जिले में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम 2019 तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद सभी कार्य ऑनलाइन हो जायेगा और कार्यों को गति मिलेगी. साथ ही ऑप्टिकल फाइबर नेट चालू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या का […]

जामताड़ा: पंचायतों को प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया स्कीम से जोड़ने के लिए जामताड़ा जिले में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम 2019 तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद सभी कार्य ऑनलाइन हो जायेगा और कार्यों को गति मिलेगी. साथ ही ऑप्टिकल फाइबर नेट चालू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या का भी समाधान हो जायेगा.

गौरतलब है के जिले में 118 पंचायत है. इसमें से 80 प्रज्ञा केंद्र का संचालन हो रहा है. वर्तमान में नेटवर्क की समस्या है. इस कारण पंचायत स्तर पर प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को परेशानी हो रही है. नेटवर्क नहीं रहने के कारण प्रज्ञा केंद्र में कोई काम नहीं होता है. इसलिए प्रज्ञा केंद्र संचालक को जहां नेटवर्क मिलता हैं, वहीं से काम करना पड़ता है. लेकिन यदि पंचायत में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाया जाता है, तो पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर के कार्यालयों में भी नेटवर्क की समस्या समाप्त हो जायेगी.
क्या है ऑप्टिकल फाइबर केबल
ऑप्टिकल फाइबर केबल भारत सरकार की एक स्कीम है. यह नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए पंचायत स्तर पर केबल बिछा कर सरकारी कार्यों का ऑनलाइन चालू रखना. इसके लिए जामताड़ा जिला में नवंबर से दिसंबर के बीच में पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का सर्वे का कार्य शुरू किया जायेगा. सर्वे का कार्य वीवीएनएल को दिया गया है. पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर कार्य हो जाने से प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का सपना भी पूरा हो जायेगा. वर्ष 2019 तक ऑप्टिकल फाइबर का कार्य का लक्ष्य रखा गया है.
वाइ-फाइ से जुड़ेंगे सरकारी भवन व कार्यालय
पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर का केबल बिछाने के बाद प्रखंड स्तर के सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों को वाइ फाइ से जोड़ा जायेगा. ऑनलाइन कार्य करने में सहूलियत होगी. वर्तमान में नेटवर्क की समस्या से गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भी जूझ रहे हैं.
क्या कहते हैं ई-डिस्ट्रिक मैनेजर
नवंबर-दिसंबर में पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का सर्वे शुरू होगा. बीबीएनएल कंपनी को सर्वे का कार्य दिया गया है. निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग रांची ने एक सप्ताह के अंदर पंचायतों का रुटचार्ट मांगा है.
-बिरजु राम, ई डिस्ट्रिक मैनेजर, जामताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >