मिहिजाम : रोशनी का पर्व दीपावली आनंद एवं उल्लास का त्योहार है, पर क्या यह सिर्फ रोशनी करने, बड़े पटाखे चलाने व खुद खुश होने का पर्व है.क्या इसका प्रतिकूल प्रभाव सबको पता है. किस प्रकार पर्यावरण प्रदषित होता है. इस वर्ष दीपावली ऐसी न हो, बल्कि कुछ खास हो इसके लिए प्रभात खबर ने बच्चों के बीच जा कर यह बताने की कोशिश की है कि हम मीठी दीपावली मनायें. इस क्रम में गुरुवार को प्रभात खबर की टीम ने शहर के स्टेशन रोड पर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में गयी.
वहां के बच्चों व शिक्षकों के बीच मीठी दीपावली के प्रति जागरूकता फैलायी गयी. इस मौके पर लोगों ने इस बात की शपथ भी ली. कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे व शिक्षक ने भाग लिया.
