जामताड़ा : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पूण्यतिथि पर पशुपति देव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष सह भाजना नेता वीरेंद्र मंडल थे. उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की चित्र पर माल्यार्पण किया. नपं अध्यक्ष ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन देश में छेड़ा था.
उस समय सम्पूर्ण देश अराजकता का माहौल था. इस संर्ण क्रांति के प्रणेता ने सम्पूर्ण देश को जागरूक कर एक नई दिशा देने का काम किया. देश इस महानायक को कभी भी भूल नहीं सकता है. इस दौरान पशुपति देव ने कहा कि इन्होंने सम्पूर्ण क्रांति के माध्यम से समाज से गरीबी, भ्रष्टाचार, महंगाई एवं अनाचार दूर करने कि अभेद अस्त्र दिया. मौके पर रफीक अंसारी, सोनु हक, कलामउद्दीन अंसारी, सलिल पंडित, नितीन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
