जामताड़ा : नाला विधानसभा क्षेत्र के जुडीडंगाल गांव का अंधेरा दूर हुआ और नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. मंगलवार की देर रात को भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम एवं भाजपा युवा नेता महावीर राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इन लोगों के प्रयास से गांव में कई वर्षों के बाद बिजली आयी है.
अवसर पर युवा नेता महावीर राय ने कहा कि पिछले एक वर्ष से गांव में बिजली नहीं थी. जिस कारण जुडीडंगाल के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. कुछ माह पूर्व ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से हमलोग को अवगत कराया था. उसके बाद हमलोग ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारी से मिल कर उक्त गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. मौके पर जदयू किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डोमन राय, वार्ड सदस्य हीरालाल राय, विकास राय, मंटु राय, चंदन राय, छोटेलाल राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
