प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

जामताड़ा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है़. प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है तथा समिति से भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने की अपील की है़. डीसी रमेश कुमार दुबे ने बताया कि पूजा को […]

जामताड़ा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है़. प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है तथा समिति से भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने की अपील की है़. डीसी रमेश कुमार दुबे ने बताया कि पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी प्रखंडों में इमरजेंसी के लिए चिकित्सक की प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखी गयी है़.

जामताड़ा सदर में इमरजेंसी चिकित्सक को प्रतिनियुक्त किया गया है़. शहर में पीसीआर वैन से लगातार गश्ती लगाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे. वहीं जगह-जगह पर दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है़. डीसी श्री दुबे ने जिलेवासियों को आपसी भाई चारे के साथ त्योहार मनाने का अपील की है़.

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पूजा समिति को अविलंब देने का निर्देश
शरारती व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर, सीसीटीवी से भी होगी निगरानी
जिले की चिकित्सा व्यवस्था को किया गया दुरुस्त
मेले के दौरान पार्किंग की व्यवस्था को भी किया गया सुदृढ़
बड़ी गाड़ियों का शहर में प्रवेश निषेध
सप्तमी से लेकर विजय दशमी तक शाम चार बजे से 11 बजे रात तक सभी बड़ी गाड़ियां का शहर में प्रवेश निषेध रहेगा़. नारायणपुर रोड से आने वाले छोटे वाहन, मोटरसाइकिल की पार्किंग की व्यवस्था पुराना कोर्ट में किया गया है़. जबकि करमाटांड़ रोड से आने वाले छोटे वाहन व बाइक की पार्किंग सर्खेलडीह कृषि विभाग परिसर में किया गया है़. वहीं मिहिजाम की ओर से आने वाले को बेवा के पास एवं उदलबनी की ओर से आने से वाहन साइडिंग के किनारे तथा पुराना सदर अस्पताल परिसर में व्यवस्था की गयी है़. बाजार रोड से इंदिरा चौक कायस्थपाड़ा काली मंदिर मोड़ तक वाहनों का पूर्णत: निषेध रहेगा़
कंट्रोल रूम: 06433222245
डायल : 100
डीसी : 9431130960
एसपी : 9431130811
एसडीओ : 9915180300
एसडीपीओ : 9470591035
नगर थाना जामताड़ा : 9470591038

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >