रेफरल अस्पताल में फर्श पर कराया प्रसव

महागामा : महागामा रेफरल में फर्श पर प्रसव कराने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. महागामा प्रखंड के बसिया ग्राम की रूखसाना खातुन व मेहरमा के लीलातरीकी पुतुल देवी का फर्श पर ही प्रसव कराया गया. परिजनों ने बताया कि रात में अस्पताल के फर्श […]

महागामा : महागामा रेफरल में फर्श पर प्रसव कराने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. महागामा प्रखंड के बसिया ग्राम की रूखसाना खातुन व मेहरमा के लीलातरीकी पुतुल देवी का फर्श पर ही प्रसव कराया गया. परिजनों ने बताया कि रात में अस्पताल के फर्श पर सुला दिया गया और अस्पताल कर्मियों द्वारा कहा गया कि जगह नहीं है.

सुबह प्रसव पीड़ा बढ़ने पर फर्श पर ही प्रसव करा दिया गया. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह जच्चा बच्चा दोनों को इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है तथा कुछ भी अनहोनी हो सकती है. परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ जेपी भगत से पूछे जाने पर कहा कि अस्पताल परिसर में जगह के अभाव में ऐसी समस्या उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >