मेझिया के रंजीत ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेझिया बस्ती गांव निवासी रंजीत दास(48) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार रंजीत पिछले कुछ दिनों से तनाव में […]

जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेझिया बस्ती गांव निवासी रंजीत दास(48) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार रंजीत पिछले कुछ दिनों से तनाव में था.

वह अधिक शराब का सेवन भी करता था. रंजीत रविवार रात को परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरा में गया. सोमवार सुबह जब परिवार वाले ने रंजीत का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो दरवाजा अंदर से बंद था. बाद में पुलिस को इस बात की जानकारी दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा को तोड़ा कर शव को अपने कब्जे में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >