सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध होगा प्रपत्र ''क'' गठित

जामताड़ा : समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में झारखंड पोषण मिशन टाॅस्क फोर्स की बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की. स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रसव पूर्व जांच सहित अन्य लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिला. […]

जामताड़ा : समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में झारखंड पोषण मिशन टाॅस्क फोर्स की बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की. स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रसव पूर्व जांच सहित अन्य लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिला. इस पर सिविल सर्जन सहित जिला के सभी प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी को फटकार लगायी. जिले के चारों चिकित्सा प्रभारी के विरूद्ध प्रपत्र ‘क’ का गठन करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जो कर्मचारी या एएनएम कार्य नहीं करतीं है, उसे निलंबित या कार्यमुक्त करें.
न्यथा प्रभारी और सिविल सर्जन पर कार्रवाई कर दी जायेगी. कहा कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की राज्य स्तर पर प्रतिशत के बारे में भी जानकारी ली. कहा सभी पदाधिकारी व कर्मी अपने कार्य में सुधार लायें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. मुख्य सचिव का हवाला देते हुए डीसी ने कहा कि कार्य नहीं करने वाले कर्मी पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है. परवाह सरकारी कर्मी को निलंबित करें तथा अनुबंध पर कार्य करने वाले कर्मी को बर्खास्त करे.
सभी ओपीडी काउंटर में लगेगी ई-पॉस मशीन
बैठक के दौरान डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को ओपीडी काउंटर में ई-पॉस मशीन लगाने का निर्देश दिया. कहा कि ओपीडी में अब किसी भी हालात में राशि नहीं ली जायेगी. सभी को एटीएम कार्ड के माध्यम से राशि का भुगतान करना है. जिले के कई विभाग में ई-पॉस मशीन लगायी जा चुकी है. वहीं विभाग में सभी प्रकार की खरीदारी ई-मार्केंटिंग के तहत ऑनलाइन होगी. ऑनलाइन खरीदारी के लिए नाजीर व डीडीओ का पंजीयन कराना अनिवार्य है. मौके पर डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता ने विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया. मौके पर सीएस डॉ बीके साहा, डॉ डीके अखोरी, डॉ एसके मिश्रा, डॉ सुबोध कुमार, डॉ सुनील कुमार किस्कू, डीपीसी पंकज कुमार, डैम भोला शंकर गुप्ता, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >