आसनसोल झाझा-इएमयू से फरजी टीटीइ गिरफ्तार
जामताड़ा : विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आसनसोल झाझा-इएमयू पैसेंजर में फरजी टीटीइ बन कर जांच कर रहे युवक को यात्रियों ने पकड़ कर आरपीएफ के हवाले कर दिया. युवक देवघर जिला के मधपुर थाना क्षेत्र के नेमोबाद गांव निवासी मो इमरान है. आसनसोल झाझा-इएमयू में इमरान टीटीइ के ड्रेस पहन कर यात्रियों के […]
जामताड़ा : विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आसनसोल झाझा-इएमयू पैसेंजर में फरजी टीटीइ बन कर जांच कर रहे युवक को यात्रियों ने पकड़ कर आरपीएफ के हवाले कर दिया. युवक देवघर जिला के मधपुर थाना क्षेत्र के नेमोबाद गांव निवासी मो इमरान है. आसनसोल झाझा-इएमयू में इमरान टीटीइ के ड्रेस पहन कर यात्रियों के टिकट की जांच कर रहा था.
इस दौरान यात्री बिनोद कुमार सिंह व उमेश सिंह को इमरान पर शक हुआ. दोनों उससे पूछताछ करने लगे. अंत में बॉगी में बैठे यात्रियों ने इमरान को पकड़ कर आरपीएफ करमाटांड़ को सौंप दिया. बाद में फरजी टीटी इमरान को पूछताछ के लिए जामताड़ा आरपीएफ थाना लाया गया.
केरल से लौट रहे थे, इसलिए पहने थे काला कोट: इमरान
पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह केरल से पेलेन से हावड़ा आया. हावड़ा से आसनसोल में ट्रेन पकड़ कर मधुपुर अपने घर जा रहे थे. ट्रेन में सफर के दौरान हम एक से दो बार बॉगी में इधर से उधर घूमे उसी दौरान यात्रियों ने
आसनसोल झाझा-इएमयू से…
पकड़ कर आरपीएफ के हवाले कर दिया. इमरान ने बताया कि वह बकरीद में अपने घर दो साल के बाद जा रहा था. इसलिए वह काला कोट पहने था.
हालांकि इमरान के खिलाफ आसनसोल झाझा-पैसेंजर ट्रेन के यात्री विनोद सिंह एवं उमेश सिंह ने फरजी टीटीइ बनकर जांच करने को लेकर लिखित आवेदन रेलवे प्रशासन को दिया है. इसलिए आरपीएफ जामताड़ा ने पूरे मामले की जांच के लिए इमरान को मधुपुर जीआरपीएफ के हवाले कर दिया है.
टिकट जांच के नाम पर कर रहा था यात्रियों से वसूली
मधुपुर के युवक को यात्रियों ने पकड़ कर किया आरपीएफ के हवाले
आरपीएफ जामताड़ा ने मामले की जांच के लिए इमरान को मधुपुर जीआरपीएफ को सौंपा