जामताड़ा : पटोदिया धर्मशाला में लोहरा आदिवासी समाज कल्याण समिति संताल परगना प्रमंडल की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.
इसमें प्रमंडलीय सचिव सह सलाहकार मोतीलाल राणा, दुमका जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राणा तथा अरुण राणा ने भाग लिया. इस दौरान लोहरा जाति की सामाजिक एवं सांस्कृतिक रीति-रिवाज की रक्षा पर चर्चा की गयी. समाज के लोगों ने सामाजिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया. दुमका जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राणा ने कहा कि लोहरा जाति की सामाजिक रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक परंपरा ही उनके समाज की पहचान है.इसे हर कीमत पर बचाये रखना जरूरी है. समाज के सभी लोगों को जागरूक होने के लिए आह्वान किया गया है साथ ही बहुत ही आंदोलन के बाद हमें अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का निर्देश मिला है.
इसी खुशी में जामताड़ा में 15 सितंबर को लोहरा समाज कल्याण समिति की ओर से आंनद उत्सव मनाया जायेगा. बैठक में जामताड़ा कमेटी का विस्तार किया गया. सर्व सम्मति से बासुदेव राणा को प्रखंड अध्यक्ष, सुबोध राणा उपाध्यक्ष, सचिव भोला राणा, संगठन सचिव दीनबंधु कर्मकार के अलावा सदस्यों का चुनाव किया गया. मौके पर ललिता राणा, पूजा राणा, श्रीमति देवी, अनंत राणा, मानिक राणा, सुख सागर राणा, राम राणा, रवींद्र राणा सहित अन्य मौजूद थे.
