जामताड़ा : समाहरणालय में शुक्रवार को डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस की बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक को पंचायत भवन में प्रतिदिन दस बजे से बारह बजे तक बैठने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत में कार्य करने वाले कर्मी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक सहित अन्य कर्मी को भी दस बजे से बारह बजे तक पंचायत में रहने का निर्देश दिया.
डीसी ने सभी पुराने जनवितरण प्रणाली की दुकानों में बैंकिंग सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया. समाज कल्याण विभाग के तहत पारिवारिक सर्वे शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी भोर सिंह यादव, एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, डीपीओ राजीव कुमार, ईडीएम बिरजू राम, सीएससी मैनेजर उत्पल दे सहित अन्य उपस्थित थे.
