जामताड़ा के शिक्षक राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित

जामताड़ा : शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक सुशील कुमार मरांडी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे. उन्हें सिल्वर मेडल, 50 हजार नगद एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा. गौरतलब है कि झारखंड से चार शिक्षकों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना […]

जामताड़ा : शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक सुशील कुमार मरांडी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे. उन्हें सिल्वर मेडल, 50 हजार नगद एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा. गौरतलब है कि झारखंड से चार शिक्षकों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना है. इसमें दो उच्च विद्यालय के शिक्षक एवं दो प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं. जेबीसी प्लस टू विद्यालय के सहायक शिक्षक सुशील कुमार मरांडी का चयन हुआ है.

संताली व सामाजिक विज्ञान के शिक्षक हैं : वे संताली एवं सामाजिक विज्ञान के शिक्षक हैं. इन्हें पूर्व में 2008-09 में राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है. वे मूलत: गोड्डा जिला के पौड़ेयाहाट प्रखंड के बाघमुंडा गांव के रहने वाले हैं. गोड्डा कॉलेज से डिग्री की पढ़ाई की है. भागलपुर से एमए तथा बीएड की पढ़ाई की. 1994 में जामताड़ा के जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में योगदान दिये.
जामताड़ा के शिक्षक…
उनके पिता जियालाल मरांडी गांव के प्रधान एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक थे. पत्नी पार्वती हांसदा है. श्री मरांडी हूल संवाद, पलास गूलर के फूल एवं नावा मार्शाल पत्रिका के संपादक भी रह चुके हैं. सामाजिक कार्य के लिए कई संस्थान से जुड़े हुए हैं.
शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं सुशील कुमार मरांडी
मूल निवासी पोड़ैयाहाट प्रखंड के बाघमुंडा गांव के हैं
पूर्व में राज्य सरकार द्वारा किये जा चुके हैं सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >