जिले में मिहिजाम, कुंडहित व नाला में लगी आग
मिहिजाम : चिरेका के जनरल स्टोर डिपो के समीप लगी आग पर करीब छह घंटों बाद काबू पाया गया. शनिवार को करीब दो बजे लकड़ियों के कबाड़ में आग लगी थी. इसके बाद 500 मीटर के दायरे क ो अपने कब्जे में लिया. आग की ऊंची लपटें देख अफरा तफरी का माहौल था. वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए ऊपर से गुजरी हाइटेंशन बिजली के तार को बचाने के लिए कॉलोनी के विद्युत प्रवाह को रोक दिया गया. करीब आठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. इसके पश्चात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.
चिरेका के वरीय जनसंपर्क पदाधिकरी का कहना है कि आग पर रात आठ बजे काबू पाया गया. इससे कितना नुकसान हुआ है यह अभी आकलन नहीं किया जा सकता है. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने में कुल चार दमकल गाड़ियां की मदद ली गयी. उधर आसनसोल फायर फायटर प्रभारी ने बताया कि आग बुझाने में छह दमकल गाड़ी की मदद ली गयी. इसमें चिरेका से एक,जामताड़ा से दो, इसीएल से दो, दुर्गापुर से एक फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगाया गया था.
