पंस सदस्यों ने की मासिक बैठक
कुंडहित : विकास भवन में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रभारी प्रमुख ननी चौड़ा की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभागीय कार्यवाही के बारे में पंसस व पंचायत सचिवों को जानकारी दी गयी. इस दौरान खजुरी पंचायत समिति सदस्य ने मंडल टोला व बागनी टोला में पानी सप्लाइ बंद होने, बिचौलिये के माध्यम से अंचल कार्यालय में वृद्धा पेंशन का फॉर्म जमा करने की बात कही. वहीं बनकाठी पंचायत के लेखनी मरांडी ने इंदिरा आवास में गड़बड़ी की जांच की मांग की.
बैठक में महिला कॉपरेटिव बैंक खोलने के लिए महिलाओं को जागरूक करने पर चर्चा हुई. बीडीओ सह सीओ अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि पंसस की बैठक में पंचायत सचिवों को आने की जरूरत नहीं है. मौके पर एमओ कौशल किशोर दास, अभय कुमार सिंह, सीडीपीओ मुकुलिता घोष, जर्नादन प्रसाद मंडल, वीएम मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि अनूप यादव, गीता लोह, भोलानाथ रवानी, दुलाली बाउरी उपस्थित थे.
