कुंडहित : स्थानीय मध्य विद्यालय में झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति की ओर से कवि काजी नजरूल इस्लाम की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने क विता पाठ किया तथा भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
समिति के मिहिर पान ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानने का मौका मिलता है. कवि काजी का जन्म वर्धमान के चुरूलिया गांव में एक अत्यंत गरीब परिवार में हुआ.
आठवीं की पढ़ाई उत्तीर्ण कर कवि सेना में भरती हुए, लेकिन उनका मन मानव सेवा, प्रकृति सेवा तथा भारत की आजादी के लिए हमेशा उत्प्रेरित रहता था. मौके पर शैलेश लौह, रंजन माजी, स्वपन पातर, दामोदर मंडल, सुब्रतो बनर्जी, प्रकाश दत्त, धीरेन पाल सहित अन्य मौजूद थे.
