जमशेदपुर पहुंचे यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जुस्को और टिनपलेट यूनियन में दिग्गजों के साथ मंथन, जानें क्या कहा

यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन ने जमशेदपुर में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई का बिगुल फूंका है. उन्होंने ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चा की.

जमशेदपुर : यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन के जमशेदपुर आगमन पर शहर के ट्रेड यूनियन हलकों में सुगबुगाहट तेज हो गई है. यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका और ब्रेक्स इंडिया के वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज मोहन मुत्थू का बिष्टुपुर के एक होटल में स्वागत किया. इस दौरान असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हक और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर एक विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई.

असंगठित मजदूरों को मिलेगा अधिकार

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन ने दो टूक शब्दों में कहा - यूथ इंटक आने वाले दिनों में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की मुख्य आवाज बनेगी. उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में पसीना बहाने वाले मजदूर वर्ग को उनका वाजिब हक दिलाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय ने इस दिशा में झारखंड के असंगठित मजदूरों की स्थिति और भविष्य की कार्ययोजनाओं का एक विस्तृत खाका राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा.


बैठक करते पी. श्रीनिवासन.

दिग्गज नेताओं से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला शहर की प्रतिष्ठित यूनियनों के दौरे पर निकला. सबसे पहले वे जुस्को यूनियन पहुंचे, जहां यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और अन्य पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां आधुनिक औद्योगिक परिदृश्य और ट्रेड यूनियन की भूमिका को लेकर लंबी परिचर्चा हुई.

टिनपलेट यूनियन में मंथन

जुस्को के बाद श्रीनिवासन टिनपलेट यूनियन पहुंचे. यहां प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सांगठनिक मजबूती को लेकर विशेष चर्चा की गई. इस दौरे और बैठकों के दौरान शहर के तमाम प्रमुख ट्रेड यूनियन चेहरे और युवा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से नजर आए. मुख्य रूप से टिनपलेट यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह, टिनपलेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह, जुस्को यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, महामंत्री सीडीएस कृष्ण, मयंक सिंह, आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >