Jamshedpur news. कुपोषण मुक्त भारत अभियान को लेकर गांव-गांव पहुंचेंगी महिला सहिया

समाहरणालय परिसर से पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिला में 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी क्रम में समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान तथा धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ द्वारा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को पोषण पखवाड़ा 2025 के उद्देश्यों जैसे बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार, समर कार्यक्रम से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापे के समाधान के लिए स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक किया जायेगा. साथ ही जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, फल, अंडा आदि शामिल करने के प्रति जागरूक किया जायेगा.

पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ लिया गया

डीडीसी द्वारा मौके पर सभी को पोषण पखवाड़ा की शपथ दिलायी गयी. सभी ने शपथ लेते हुए कहा कि भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त, राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के दौरान में हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने, पोषण अभियान को एक देशव्यापी जन आंदोलन बनाने, हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण की गूंज उठाने, हम बाल विवाह नहीं करेंगे व हम ऐसे किसी आयोजन में शामिल नहीं होंगे, जहां बाल विवाह हो रहा हो और हम यह प्रण करते हैं कि इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिससे हर बच्चा सुरक्षित, मुक्त और शिक्षित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >