हल्की बारिश में एमजीएम गोलचक्कर के पास जल जमाव

शनिवार की शाम हल्की बारिश के बाद ही एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर के पास जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

जमशेदपुर .

शनिवार की शाम हल्की बारिश के बाद ही एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर के पास जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. गोलचक्कर के दो छोर पर बारिश का पानी जमा हो गया. जेल चौक से एमजीएम गोलचक्कर आने के मार्ग पर नालियों के जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी. जिससे जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. आधे घंटे भर की हल्की से ही जल जमाव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानसून की बारिश के दौरान यहां स्थिति होगी. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. जिससे सबसे ज्यादा पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी हुई. दो पहिया वाहन चालक जल जमाव के बीच से गुजरने के लिए विवश थे. इस दौरान चार पहिया वाहनों रफ्तार से छीटा पड़ने से पैदल राहगीर और वाहन चालक परेशान दिखे. इसके अलावा शहर के कई इलाकों में बारिश के दौरान नालियों की सफाई नहीं होने से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होने की खबर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >