Jamshedpur News : बागबेड़ा कॉलोनी में जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

Jamshedpur News : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना जल्द ही शुरू होगी. लंबे इंतजार के बाद अब कॉलोनी वासियों को जल्द ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी.

पंचायत प्रतिनिधियों को पेयजल विभाग के एसडीओ और जेई ने दिया आश्वासन

Jamshedpur News :

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना जल्द ही शुरू होगी. लंबे इंतजार के बाद अब कॉलोनी वासियों को जल्द ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा और जेई आशुतोष ने जानकारी दी है कि एक महीने के अंदर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना हरहाल में शुरू कर दिया जायेगा. शनिवार को बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल छह सूत्री मांगों को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान वार्ता के क्रम में अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

एसडीओ महेंद्र बैठा और जेई आशुतोष ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि विभाग जलापूर्ति योजना को एक महीने के भीतर चालू करने की दिशा में आवश्यक पहल शुरू कर दी है. सारी प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 में जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, केडी मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.

क्या है प्रमुख मांगें

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को शीघ्र शुरू किया जाये

कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में तत्काल जलापूर्ति बहाल की जाये

रोड नंबर-1 स्थित फिल्टर पंप हाउस के मोटर कक्ष की मरम्मत शीघ्र करायी जाये

विभागीय कार्यों में पारदर्शिता के लिए समिति की मासिक नियमित बैठक बुलायी जाये

विभाग के द्वारा समिति को आय-व्यय का विवरण दिया जाये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >