Jamshedpur News : सुवर्णरेखा, खरकई का जलस्तर हुआ कम, आज से शुरू होगी छठ घाटों की साफ-सफाई

Jamshedpur News : सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर कम होने के बाद, आगामी छठ महापर्व को देखते हुए सोमवार से शहरी क्षेत्र के छठ घाटों की साफ-सफाई अभियान शुरू होगा.

Jamshedpur News :

सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर कम होने के बाद, आगामी छठ महापर्व को देखते हुए सोमवार से शहरी क्षेत्र के छठ घाटों की साफ-सफाई अभियान शुरू होगा. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद ने घाटों की साफ-सफाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी है. जेएनएसी और मानगो के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर सोमवार से सभी छठ घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई का कार्य शुरू किया जायेगा.

उप नगर आयुक्त ने छठ घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सड़क का समतलीकरण, मरम्मत, चेजिंग रूम की व्यवस्था, मछुआरों की तैनाती और खतरनाक क्षेत्रों को चिह्नित करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की है. पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के लिए जेएनएसी क्षेत्र में विशेष पदाधिकारी और मानगो नगर निगम क्षेत्र में सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. अधिकारियों को सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण करने और उन्हें समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही नगर निकायों के सभी सफाई संवेदकों को भी निर्धारित छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए तत्काल कार्य शुरू करने को कहा गया है.

इन घाटों की होगी सफाई

मानगो नगर निगम के वर्क्स कॉलेज, चाणक्यपुरी ओल्ड पुरुलिया रोड, इंटेकवेल दाइगुट्टू, बैकुंठ नगर, वास्तु विहार, लालजी खटाल गौड़ बस्ती, शांति नगर गौड़ बस्ती, शांतिनगर, लक्ष्मणनगर, श्यामनगर शंकोसाई, रामनगर शंकोसाई, गोकुलनगर, अकाली छठ घाट सहित कुल 14 घाटों और जेएनएसी के प्रमुख 36 घाटों पर सोमवार से साफ-सफाई एवं मरम्मत का कार्य शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >