वारिस कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण

बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और साफ यूनिफॉर्म में आने को कहा

जमशेदपुर.

वारिस कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों व शिक्षकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर जोर देने, नियमित रूप से स्कूल भेजने और साफ यूनिफार्म में आने को कहा. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने कक्षा 1-5 तक के 36 छात्रों के बीच पुस्तकों का वितरण किया. बैठक में स्कूल की प्रधानाध्यापिका मेहर जहां, सहायक शिक्षक अनवर फातिमा, कमरुन्निसा, समूह निशा, तबस्सुम परवीन, जरीना खातून, जमरुन खातून, आरिफा खातून, जहांआरा, रोशन परवीन, शहजादी बीबी, अकीरुन बीबी, शकीरुं बीबी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >