अंडर-23 : आर्यन हुड्डा शतक से चुके, यश भगत शतक की ओर

CK NAIDU TROPHY : हैदराबाद में खेले जा रहे अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन झारखंड की टीम ने अपनी पहली पारी में मेजबान हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 288 रन बना लिये.

जमशेदपुर. हैदराबाद में खेले जा रहे अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन झारखंड की टीम ने अपनी पहली पारी में मेजबान हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 288 रन बना लिये. स्टंप तक यश भगत 88 रन बनाकर नाबाद है. वहीं, आर्य हुड्डा 95 रन के स्कोर पर आउट हुए. इससे पहले झारखंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. झारखंड के अन्य बल्लेबाजों में शिखर मोहन 22, राजनदीप 21 रन, सत्या सेतु 18 और कौनेन कुरैशी 18-18 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबा के लिए नितिन साई यादव ने चार विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >