UNDER 17 YOUTH FOOTBALL LEAGUE JFC WIN : जमशेदपुर एफसी अंडर-17 टीम प्ले-ऑफ में

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. अंडर-17 यूथ फुटबॉल लीग के एक मैच में जेएफसी की टीम 2-0 से जीत हासिल की.

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिला के कलना में शनिवार को खेले गये अंडर-17 एलिट फुटबॉल लीग के एक मैच में जेएफसी अंडर-17 यूथ टीम ने एसकेएम स्पोर्ट्स फाउंडेशन को 2-0 से हराया. जीत के साथ जेएफसी अंडर-17 की टीम प्ले ऑफ राउंड में पहुंच गयी है. 56वें मिनट में देवजीत मजूमदार ने गोल दागकर जेएफसी को पहली बढ़त दिलायी. 72वें मिनट में विकास टुडू ने एक बेहतरीन गोल करते हुए जेएफसी को मुकाबले में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी. इस जीत के साथ जेएफसी का नौ मैचों में 21 अंक हो गये हैं. जेएफसी की टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है. एआइएफएफ फीफा टैलेंट अकादमी 22 अंक का साथ शीर्ष पर है. जेएफसी अपने ग्रुप-स्टेज के अंतिम मैच में इंटर काशी की टीम से भिड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >