भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में त्रिवेणी कंपनी के पास मंगलवार की देर शाम भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में मलियंता निवासी रमेश टुडू और सपन हांसदा शामिल है.

जमशेदपुर :

एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में त्रिवेणी कंपनी के पास मंगलवार की देर शाम भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में मलियंता निवासी रमेश टुडू और सपन हांसदा शामिल है. दोनों को गंभीर चोट लगी है. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. घायलों के अनुसार वे लोग तुरियाबेड़ा में एक रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >