सिदगोड़ा : उस्तरा से बिरसानगर के दो युवकों पर हमला, गंभीर

बिरसानगर : उस्तरा से बिरसानगर के दो युवकों पर हमला, गंभीर

फोटो- ऋषि तिवारी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर बिरसानगर थानांतर्गत न्यू बारीडीह पार्क के पास 10- 12 की संख्या में आये बदमाशों ने दो युवकों पर उस्तरा से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. दोनों युवकों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. घायल होने वालों में सुमित सिंह और राहुल लोहार शामिल है. दोनों बिरसानगर जोन नंबर 7 के रहने वाले है. हमले में दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राहुल, सुमित और गुरुनाम सिंह दोस्त है. तीनों वीडियो बनाते हैं.एबीएम कॉलेज के कुछ लड़कों से बातचीत के दौरान गुरुनाम का विवाद हो गया था. जिसे सुमित ने शांत करा दिया था. गुरुवार की रात को राहुल और सुमित अपने दोस्त गुरुनाम सिंह को छोड़ने के लिए उसके घर न्यू बारीडीह जा रहे थे.

उसी दौरान 10-12 की संख्या में अचानक से लड़के आये और तीनों पर हमला कर दिया. हमला के दौरान उन लोगों ने कटर और उस्तरा निकाल कर हमला कर दिया. इसमें सुमित और राहुल जख्मी हाे गये. उसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. उसके बाद गुरूनाम ने दोनों को लेकर अस्पताल आये और उनके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Also Read: सिदगोड़ा फायरिंग : एसएसपी कार्यालय पहुंचे बस्ती के लोग, केस होने पर जताया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >