एमजीएम अस्पताल के पार्किंग से बाइक चोरी के संदेह में दो पकड़ाये

एमजीएम अस्पताल के पार्किंग से बाइक चोरी के संदेह में दो पकड़ाये

फोटो है :::::::: वरीय संवाददाता, जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के बाहर पार्किंग से गुरुवार की सुबह बाइक चोरी के संदेह में होमगार्ड जवानों ने दो युवकों को पकड़ा. पकड़ने के बाद होमगार्ड जवान उसे अपने कक्ष में ले गये. धराये युवक दुर्गा महतो और प्रदीप महतो आदित्यपुर का रहने वाला है. होमगार्ड जवानों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के बाहरी हिस्से में बने पार्किंग से बाइक की चोरी हो रही थी. जिसकी सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दोनों युवक की तस्वीर मिली थी. गुरुवार को पुन: दोनों युवक पार्किंग पहुंचे और बाइक चोरी का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच होमगार्ड जवानों की नजर पड़ गयी. जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. इस दौरान काफी भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस पहुंची. होमगार्ड जवानों ने दोनों युवकों को साकची थाना की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस धराये युवकों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >