भूरे पाउडर संग 19 साल के दो युवक पकड़ाए, मोबाइल से पुलिस को मिले ये सुराग...

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मुसाबनी से ब्राउन शुगर लेकर घाटशिला में बिक्री करने पहुंचे 19 साल के दो युवकों को दबोच लिया. उनके पास से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जमशेदपुर : मुसाबनी से ब्राउन शुगर (भूरे पाउडर) लेकर घाटशिला में उसकी बिक्री करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने अमायईनगर पुलिया के पास दबोच लिया. गुप्त सूचना पर एसडीपीओ विकास लागुरी के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर दोनों की तलाशी ली. उनके पास से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं. गिरफ्तार दोनों युवकों की उम्र महज 19 वर्ष है. साथ ही पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है. जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसाबनी से दो युवक ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए घाटशिला थाना क्षेत्र में आने वाले हैं. सूचना मिलते ही एसएसपी और ग्रामीण एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने अमायईनगर पुलिया के पास निगरानी शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि में पहुंचे दोनों युवकों को पुलिस ने पकड़ा. तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

बाइक और मोबाइल से खुलेगा राज

19 साल की उम्र में नशे के धंधे में उतरे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय महानंद (19) व आकर्षित कुमार (19) के रूप में हुई है. पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अलग-अलग कंपनियों के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं. अब पुलिस की जांच इन मोबाइल फोन और आरोपियों के संपर्कों पर भी टिकी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर कहां से लाया गया था, घाटशिला में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में इनके अलावा कौन-कौन लोग शामिल हैं.

एसडीपीओ के नेतृत्व में चला ऑपरेशन

छापामारी दल का नेतृत्व एसडीपीओ घाटशिला विकास कुमार लागुरी ने किया. टीम में घाटशिला थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुमार मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश आनंद, प्रेम कुमार निषाद, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार समेत रिजर्व गार्ड के जवान और चौकीदार शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >