शेल कंपनी बनाकर टैक्स चोरी करने वाले जुड़वा भाई कोलकाता से गिरफ्तार, 5000 करोड़ के फर्जीवाड़े की आशंका

शेल कंपनी बनाकर टैक्स चोरी करने के आरोपी जुड़वा भाइयों अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. 5000 करोड़ के घोटाले की आशंका है.

टैक्स चोरी के लिए शेल कंपनियां बनाने वाले जुड़वा भाईयों को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम अमित गुप्ता एवं सुमित गुप्ता हैं. दोनों कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में रहते थे.

शेल कंपनियों के जरिए 3000 करोड़ का किया ट्रांजैक्शन

सीबीडीटी के अधीन काम करने वाली जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने इन्हें उनके आवास से धर दबोचा है. टैक्स चोरी के आरोपी को जमशेदपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इसने 3,000 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन किया है. अब तक 300 करोड़ के फर्जीवाड़ा की पुष्टि हो चुकी है.

अब तक पकड़ में आया 522 करोड़ रुपए का घोटाला

जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि 522 करोड़ रुपए का घोटाला अब तक पकड़ा जा चुका है. यह 5,000 करोड़ रुपए का स्कैम हो सकता है. अधिकारी ने बताया कि शिवकुमार देवड़ा केस की जांच के दौरान इसके तार मिले थे. इसके बाद से ही इन दोनों भाइयों की तलाश विभाग को थी. ये लोग लगातार छिपते फिर रहे थे. लेकिन, अंतत: अधिकारियों को इस बात का पता चला कि दोनों भाई कोलकाता के साल्टलेक स्थित अपने आवास में छिपे हैं.

गिरफ्तारी के लिए टीम ने कोलकाता में डाल रखा था डेरा

इसके बाद एक टीम ने इनकी गिरफ्तारी की कोशिश शुरू की. कई दिनों से इंटेलिजेंस की टीम कोलकाता में डेरा डाले हुए थी. जैसे ही पक्की सूचना मिली, दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. एक भाई को मकान के 9वें तल्ले से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को उसी मकान के चौथे तल्ले से.

Also Read : शेल कंपनी पर 2.74 करोड़ टैक्स चोरी की प्राथमिकी

झारखंड समेत कई राज्यों और चीन तक है कनेक्शन

अधिकारी ने बताया कि दोनों भाईयों ने कोलकाता में शेल कंपनियां खोलकर सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है. इनके तार बंगाल के बाहर झारखंड, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई अन्य जिलों में फैले हैं. यहां तक कि इनका कनेक्शन चीन तक है.

चीन भागने की तैयारी कर रहे थे अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता

अधिकारियों ने बताया कि अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता अब चीन भागने की तैयारी कर रहे थे. इससे पहले ही इंटेलिजेंस की टीम ने इन्हें धर दबोचा. पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों (कोलकाता न्यू टाउन, हावड़ा, राजारहाट, साल्टलेक) में भी इन्होंने अच्छी-खासी प्रॉपर्टी बना रखी है.

Also Read : Jharkhand News : आयकर विभाग ने इस कंपनी के 18 ठिकानों पर मारा छापा, 50 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी

131 करोड़ की टैक्स चोरी में पकड़ा गया था शिवकुमार देवड़ा

ज्ञात हो कि कोलकाता से ही पिछले दिनों जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शिवकुमार देवड़ा को गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि उसने फर्जी कंपनी बनाकर उसमें फर्जी डायरेक्टर नियुक्त किए और 131 करोड़ रुपए के टैक्स की चोरी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >