Jamshedpur news.
सीपीआई एम-एल मास लाइन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य स्व ध्रुव नारायण की स्मृति में रविवार को बिष्टुपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कमेटी के सदस्यों ने उनको श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की व्यापक चर्चा करते हुए भारतीय शोषित उत्पीड़न जनता के प्रति उनके आजीवन संघर्ष और समर्पण को याद किया. इस दौरान संगठन के राज्य सचिव डीसी गोहाईं, गौतम बोस, सुजय राय, राम कविंद्र सिंह, ब्रेरना कंडुलना, सागर बेसरा एवं दिलीप सोरेन, अजय आर्य, रमेश मुखी, देवाशीष मुखर्जी, राज कुमार दास ने अपने विचार रखे. इस दौरान श्यामली राय, अनिमा बोस, श्वेता रानी, अखिलेश्वर, सतुआ हेंब्रम, वीरेन्द्र महतो, सुरई मार्डी, दिलीप गोप, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
