मानगो संकोसाई चार नंबर और बनामघुटु में ट्रांसफॉर्मर जला, परेशान रहे लोग

मानगो संकोसाई चार नंबर और बनामघुटु में ट्रांसफॉर्मर जला, परेशान रहे लोग

ओवर लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर उड़ने से घंटों गुल रही बिजली

ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगने से संकोसाई में लोगों ने ली राहत की सांस

जमशेदपुर :

शनिवार को मानगो संकोसाई चार नंबर स्थित 200 केवीए क्षमता का एक और एनएच 33 के समीप बनामघुटु में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर ओवर लोड के कारण जल गया. इस कारण मुहल्ले व बस्ती के 211 घरों में घंटों बिजली गुल रही. इससे 211 उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी. हालांकि बाद में मानगो संकोसाई रोड नंबर चार स्थित बिजली विभाग की टीम ने ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगायी, जिससे लोगों ने राहत की सांस लिया. इधर, शनिवार को बिजली विभाग ने खराब ट्रांसफॉर्मर की रिपोर्ट जीएम कार्यालय को कर दी थी. इसके बाद रविवार को खराब दोनों ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, तब जाकर दोनों प्रभावित इलाके के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >