Jamshedpur news. नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन की होगी ट्रैकिंग, आवेदक कार्यालयों में नहीं लगाये चक्कर

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई व पदाधिकारियों को दिये निर्देश

Jamshedpur news.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनी. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि पेंशन, आवास, राशन कार्ड एवं अन्य बुनियादी समस्याओं से संबंधित मामलों का निष्पादन एक निश्चित समय सीमा में किया जाये. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी को सुनिश्चित करने को कहा कि आवेदक को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े और समाधान की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी हो. उपायुक्त ने यह भी दोहराया कि नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन का ट्रैकिंग करें, ताकि निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके.इस दौरान पेंशन, आवास योजना, जर्जर सड़कों की मरम्मत, रोजगार, राशन कार्ड, भूमि विवाद, फीस माफी, विद्यालय में नामांकन सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी शिकायतों, सुझावों, मांगो को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्राथमिकता हो. सड़क मरम्मत और अन्य आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों पर कार्य योजना बनाते हुए प्रस्ताव बढ़ाएं. भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ विधिसम्मत ढंग से सुलझाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >