Jamshedpur News : डांगोवापोसी में ऊंचाई से गिरकर ट्रैक मेंटेनर घायल

Jamshedpur News : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में एक हादसे में रेलकर्मी 10 फीट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया.

Jamshedpur News :

चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में एक हादसे में रेलकर्मी 10 फीट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया. ग्रुप डी में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर मेघनाथ गोप डीएमटी मालगाड़ी में माल लोडिंग के दौरान करीब दस फीट की ऊंचाई से सीधे रेल पटरी पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि इस जोखिम भरे कार्य में किसी भी प्रकार की सुरक्षा उपाय नहीं किये गये थे. संतुलन बिगड़ने से वह कमर के बल नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं.

घायल रेलकर्मी मेघनाथ गोप डांगोवापोसी गवापोसी में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत है और एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) टीम का सदस्य भी है, जिसका मुख्य कार्य रेल दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करना होता है. बावजूद इसके उसे डीएमटी मालगाड़ी में माल लोडिंग जैसे अत्यंत खतरनाक कार्य में लगाया गया. हादसे के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्काल नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >