पटना के रहनेवाले हैं तीनों युवक, पिस्तौल समेत चोरी के आभूषण बरामद
Jamshedpur News :
जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर व लूट गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों युवक पटना के रहने वाले हैं. गिरफ्तार युवकों में पटना आलमगढ़ थाना अंतर्गत पुरानी सिटी कोर्ट बेलवर निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार साह, सुल्तानगंज थाना अंतर्गत मिर्जा लेन निवासी राजू कुमार और खाजेकलां थाना अंतर्गत नदजर कटरा निवासी मो. इरफान उर्फ बॉबी शामिल है. शनिवार को केस का उद्भेदन करते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि गत 17 सितंबर को गोलमुरी में ऋषभ कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की गयी थी. पुलिस टीम को टेक्निकल सेल व सूत्रों से कई अहम जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं. गिरफ्तार युवकों के खिलाफ पटना, पश्चिम बंगाल, सरायकेला, बिरसानगर, तिलैया समेत अन्य कई जिलों में केस दर्ज हैं.केबुल कंपनी के जेनरल ऑफिस के खंडहर से पिस्तौल बरामद
गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर गोलमुरी स्थित बंद पड़े केबुल कंपनी के जेनरल ऑफिस के खंडहर से पिस्तौल बरामद किया गया. इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल होने वाला लोहे का कटर, हेक्सा ब्लेट, पेंचकस, पिलास, चांदी की पायल और बिछिया बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक घूम-घूम कर चोरी व लूट की घटना को अंजाम देते थे. गिरोह के सदस्य घर व अपार्टमेंट की रेकी कर बंद घर व फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जाती है. उन्होंने बताया कि चोरी को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य औजार को उसी क्षेत्र में छिपा कर रख देते थे, ताकि रास्ते में पकड़े नहीं जा सकें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
