Jamshedpur News : वीमेंस यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिये कब निकलेगी पहली मेधा सूची

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने स्नातक के नये शैक्षणिक सत्र 2026-30 और वोकेशनल सत्र 2026-29 में नामांकन का शेड्यूल जारी कर दिया है.

विश्वविद्यालय कैंपस में नये सत्र का ओरिएंटेशन 1 अगस्त को, 3 से शुरू होंगी कक्षाएं

Jamshedpur News :

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने स्नातक के नये शैक्षणिक सत्र 2026-30 और वोकेशनल सत्र 2026-29 में नामांकन का शेड्यूल जारी कर दिया है. 12 मई से चांसलर पोर्टल (https://universities.jharkhand.gov.in) के जरिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून को पहली मेधा सूची जारी की जायेगी. छात्राओं को दस्तावेज सत्यापन के लिए 15 से 20 जून तक का समय दिया जायेगा, जबकि नामांकन शुल्क का भुगतान 17 से 25 जून तक करना होगा.

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नामांकन में प्राथमिकता उन छात्राओं को दी जायेगी, जिन्होंने सीयूइटी की परीक्षा दी है. हालांकि, सीट खाली रहने की स्थिति में प्लस टू (12वीं) के अंकों के आधार पर भी नामांकन लिया जायेगा. नामांकन की यह पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी. दूसरी सूची 24 जून और तीसरी सूची 6 जुलाई को जारी होगी. विश्वविद्यालय कैंपस में नये सत्र का ओरिएंटेशन 1 अगस्त को होगा और 3 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जायेंगी. सिदगोड़ा कैंपस स्थित इस विवि में नामांकन को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >