जमशेदपुर में थाना के पास चोरों की हिमाकत, ऐसे दिया घटना को अंजाम

बोड़ाम बाजार में चोरों ने देर रात ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में सेंध लगाई. छत काटकर घुसे चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए. पुलिस जांच में जुटी है.

बोड़ाम | बोड़ाम थाना से 500 मीटर की दूरी पर स्थित बोड़ाम बाजार में सोमवार देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने ज्वेलरी दुकान की टीन और एस्बेस्टस की छत काटकर अंदर प्रवेश किया. 25 हजार नकद व लाखों के चांदी तथा सोने के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ किया है. जाते समय चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके. इसके अलावा मोबाइल दुकान से भी चोरी हुई है.

दुकान खोलने पर बिखरे मिले आभूषण

मंगलवार सुबह जब ज्वेलरी व्यवसायी दीपक स्वर्णकार उर्फ डब्लू दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसी रात चोरों ने थाना क्षेत्र के बारियादा गांव स्थित देव ऑनलाइन मोबाइल दुकान को भी निशाना बनाया. यहां भी एस्बेस्टस की छत काटकर तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी को अंजाम दिया. मोबाइल दुकानदार देवेन महतो ने बताया - दुकान से 31 हजार रुपए नकद व पांच मोबाइल फोन, दो हेडफोन सहित सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर चोरी कर ली गई। दोनों दुकानदारों ने बोड़ाम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

फॉरेंसिक जांच टीम ने दुकान से लिए फिंगरप्रिंट

मंगलवार दोपहर तीन बजे जमशेदपुर से आए फॉरेंसिक जांच टीम ने बोड़ाम ज्वेलरी दुकान और बारियादा मोबाइल दुकान पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा, छत, दरवाजे, लॉकर और अन्य जगहों से फिंगरप्रिंट जुटाए. इस दौरान जांच टीम के साथ बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार भी उपस्थित थे। इधर, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से लगातार बोड़ाम क्षेत्र में हो रहे चोरी को रुकने के लिए प्रत्येक मोड़ में रात को चौकीदार तैनात करने की आग्रह किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brindaban Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >