टाटा के तीन खिलाड़ियों ने डूरंड कप में की धमाकेदार एंट्री

डूरंड कप में टाटा फुटबॉल एकेडमी के तीन युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएफसी की सीनियर टीम के लिए अपना सफल डेब्यू किया है.

जमशेदपुर. टाटा स्टील द्वारा संचालित जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) के यूथ डेवलपमेंट कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता मिली है. टाटा फुटबॉल एकेडमी (टीएफए / जेएफसी यूथ) के तीन खिलाड़ियों ने भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप में एक साथ डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. टीएफए के खिलाड़ी लॉम्पसांगज़ुआला, शागोलसेम रशीथोई मीतेई और एल्विन ईशान ख्यारिएम ने जेएफसी की सीनियर टीम में अपना पहला मैच खेला. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने डिफेंडर्स एफसी के खिलाफ जेएफसी की धमाकेदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

उल्लेखनीय है कि इस डूरंड कप में खेल रही जेएफसी की टीम में लगभग 40 प्रतिशत खिलाड़ी जेएफसी की अपनी यूथ एकेडमी से हैं. गौरतलब है कि टाटा स्टील द्वारा पूरे कोल्हान क्षेत्र में फुटबॉल और युवा विकास (यूथ डेवलपमेंट) के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें खिलाड़ियों और कोचों का विकास सबसे प्रमुख उद्देश्य है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >