Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन से महिला के पर्स के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया. उसने गाड़ी संख्या-15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस से एक महिला यात्री के लेडीज पर्स की चोरी कर ली थी.

ऑटो से आकर रेल यात्रियों के सामानों की करता था चोरी

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया. उसने गाड़ी संख्या-15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस से एक महिला यात्री के लेडीज पर्स की चोरी कर ली थी. बैग में नकद, मोबाइल और कुछ अन्य सामान थे. चोरी करने वाले व्यक्ति का नाम इरफान अहमद है. वह कपाली थाना क्षेत्र का रहनेवाला है.

इरफान अहमद अपने ऑटो से टाटानगर स्टेशन चोरी करने के लिए आता था. उसका ऑटो भी जब्त कर लिया गया है. सभी जब्त सामान और पकड़े गये व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >