Jamshedpur News : टाटा स्टील के सीआरएम में रिकॉर्ड उत्पादन, वीपी ने कहा- 2030 की चुनौतियों के लिए तैयार रहें कर्मचारी

Jamshedpur News : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग ने सितंबर माह में उत्पादन का नया रिकॉर्ड कायम किया है.

सीआरएम विभाग आगे भी नये-नये रिकॉर्ड बनाता रहेगा और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा : नितेश राज

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग ने सितंबर माह में उत्पादन का नया रिकॉर्ड कायम किया है. इस उपलब्धि पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (वन शेयर्ड सर्विसेज) प्रोबाल घोष ने कर्मचारियों के साथ केक काटकर जश्न मनाया और उन्हें वर्ष 2030 की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया.

प्रोबाल घोष ने कहा कि आने वाले वर्षों में टाटा स्टील के सामने कई नयी चुनौतियां होंगी, जिन्हें पार करने के लिए टीम भावना और नवाचार जरूरी है. उन्होंने कर्मचारियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सीआरएम विभाग आगे भी नये-नये रिकॉर्ड बनाता रहेगा और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा.

कार्यक्रम की शुरुआत में अजय झा ने विभाग के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने कहा कि सीआरएम विभाग के कर्मचारी प्रबंधन द्वारा निर्धारित हर लक्ष्य को हासिल करेंगे, साथ ही सुरक्षा के प्रति और अधिक सजग रहने की जरूरत है. कार्यक्रम में चीफ ऑफ फ्लैट प्रोडक्ट्स अनिल पुजारी, चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल अनुराग सक्सेना, यूनियन प्रतिनिधि सरोज पांडेय, दिनेश्वर कुमार, संदीप बेहरा, सूरज कुमार, अनिल मिश्रा, गुलाब चंद यादव, अभिनव कुमार, भूपेंद्र कुमार, जतिंदर कुमार, यूएस पटनायक, निर्भय, ठाकुर, टिकेंद्र, सौमिल्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन हेड मैकेनिक नेहा लाल ने किया और जेडीसी चेयरमैन अश्विनी माथन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >