Jamshedpur News : पार्टी मना कर लौट रहे टाटा स्टील कर्मी की सड़क हादसे में मौत, सात साथी घायल

Jamshedpur News : मजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी- हुरलूंग रोड में शनिवार की देर रात एक कार बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गयी.

बाइक सवार दंपती को बचाने में गड्ढे में गिरी कार

साथी ने बच्चा होने पर दी थी पार्टी, पीहू होटल से लौट रहे थे सभी

Jamshedpur News :

मजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी- हुरलूंग रोड में शनिवार की देर रात एक कार बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गयी. जिसमें बारीडीह भूषण कॉलोनी निवासी व टाटा स्टील कर्मी प्रमोद कुमार सिंह (57 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि उनके साथी बारीडीह निवासी टाटा वर्कस यूनियन के कमेटी मेंबर आरके सिंह, बारीडीह निवासी अमित कुमार, कदमा फार्म एरिया निवासी उमाशंकर नोनिया, परीक्षित बेणुधर, बिनेश टुडू, कदमा ईसीसी फ्लैट निवासी नंंदू यादव और जय बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है. आरके सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया. घटना शनिवार की रात करीब 11:30 बजे की है. सभी टाटा स्टील वायर रॉड मिल में कार्यरत हैं. प्रमोद कुमार सिंह सीनियर क्रेन ऑपरेटर थे. हादसे के बाद सभी कार में फंस गये थे. कार बारीडीह निवासी अमित कुमार चला रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार से सभी को बारी-बारी से बाहर निकाला. जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची, इसके अलावा डिपार्टमेट के कई सहयोगी भी घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके बाद सभी को एंबुलेंस और पुलिस वाहन से बारी-बारी से टीएमएच ले जाया गया, जहां प्रमोद कुमार सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलने पर सभी के परिजन पहुंचे. घायल कदमा ईसीसी फ्लैट निवासी जय बनर्जी ने बताया कि डिपार्टमेंट के अमित कुमार और सौरभ कुमार के घर बच्चा हुआ था. जिसके कारण उनलोगों ने पीहू होटल में शनिवार की शाम पार्टी दी थी. हमलोग दो कार में पार्टी मनाने गये थे. कार अमित कुमार की थी. वही कार चला रहे थे. रास्ते में बाइक पर सवार दंपती विपरीत दिशा से आ रहे थे. उसी को बचाने के क्रम में कार बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गयी. रविवार को प्रमोद कुमार सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है.

प्रमोद कुमार सिंह को मिला था प्रमोशन

जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार सिंह को कुछ दिनों पहले ही प्रमोशन मिला था. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषण नहीं की गयी थी. प्रमोद कुमार सिंह की मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >