जमशेदपुर: टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने संगठनात्मक ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के पदों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. इस संबंध में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और चीफ पीपल ऑफिसर अतरई सान्याल के हस्ताक्षर से अलग-अलग सर्कुलर जारी किये गये हैं. इसके तहत चीफ टैलेंट मैनेजमेंट एंड एम्प्लॉई एक्सपीरियंस (आइएल-2) के पद पर कार्यरत राधिका सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है.
1 सितंबर से संभालेंगे कार्यभार
वे 01 सितंबर से चीफ एचआरबीपी कॉमर्शियल फंक्शन एंड प्रॉफिट सेंटर्स (डेजिग्नेट) के रूप में कार्यभार संभालेंगी. एक अन्य सर्कुलर के तहत, मेसर्स टीएसडीपीएल में प्रतिनियुक्त करन लखानी (आइएल-2) की डेप्यूटेशन अवधि को विस्तारित किया गया है. 01 सितंबर से उनकी प्रतिनियुक्ति को अगले 2 वर्षों के लिए बढ़ा दी गयी है.
वहीं, कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग से संबंधित एक शुद्धिपत्र व संशोधन सर्कुलर भी जारी किया गया है. इसके तहत आंशिक संशोधन करते हुए 01 सितंबर से ओनम प्रियदर्शी (हेड इंटरनल कम्युनिकेशन) को अब हेड इंटरनल कम्युनिकेशंस एंड वेस्ट बंगाल लोकेशन के रूप में नया पदनाम दिया गया है. वे चीफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी.
