Tata Steel Bonus 2022: 365 करोड़ रुपये बोनस देगा टाटा स्टील, अधिकतम Bonus 4.58 लाख रुपये

Tata Steel Bonus Announced: जमशेदपुर प्लांट में 12,213 कर्मचारी कार्यरत हैं. इनके लिए 188.64 रुपये बोनस का प्रावधान किया गया है. आखिरी बार वर्ष 2008 में 20 फीसदी बोनस मिला था. 15 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में पैसे डाल दिये जायेंगे.

Tata Steel Bonus Announced: टाटा स्टील में बोनस की घोषणा कर दी गयी है. प्रबंधन और यूनियन के बीच शुक्रवार को बोनस समझौता (Tata Steel Bonus Agreement) पर हस्ताक्षर हुआ. समझौता के अनुसार, इस वर्ष टाटा स्टील के कर्मचारियों में कुल 317 करोड़ रुपये बंटेंगे. इसके साथ ही कर्मियों को 20 हजार रुपये का गिफ्ट अलग से दिया जायेगा. टाटा स्टील के कुल 23,710 कर्मचारियों में इस राशि का वितरण किया जायेगा.

365 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा

राशि को जोड़ेंगे, तो बोनस की कुल राशि 317+48= 365 करोड़ रुपये हो जाती है. टाटा स्टील के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक बोनस (270.28 करोड़ रुपये) वर्ष 2021 में जारी किया गया था. कंपनी ने अपना ही ब्रेक तोड़ा है. टाटा स्टील (Tata Steel) में प्रॉफिटेबल बोनस की परंपरा रही है. गणना के अनुसार, इस बार कर्मियों को 20 प्रतिशत बोनस मिल रहा है.

Also Read: Tata Steel ‍Bonus 2022 : टाटा स्टील में पुराने फॉर्मूले पर हुआ समझौता, तो कितना फीसदी मिल सकता है बोनस
अधिकतम बोनस 4,58,457 रुपये

ओल्ड सीरीज के कर्मियों को अधिकतम 4,58,457 रुपये मिलेंगे. इसके साथ 20 हजार रुपये अलग से गुडविल अमाउंट के रूप में दिया जायेगा. न्यू सीरीज के कर्मियों को अधिकतम बोनस 1,16,527 रुपये और 20 हजार रुपये गुडविल अमाउंट मिलेगा. न्यूनतम बोनस राशि 41,448 रुपये और 20 हजार गुडविल अमाउंट दिया जायेगा. टाटा स्टील के कर्मचारियों का औसत बोनस 1,54,457 रुपये और 20 हजार रुपये गुडविल अमाउंट मिलेगा. कर्मियों के खाते में बोनस की राशि 15 सितंबर तक भेज दी जायेगी.

2021 में मिला था 34,290 रुपये न्यूनतम बोनस

वर्ष 2021 में अधिकतम बोनस 3.59 लाख (ओल्ड सीरीज) और 92,910 रुपये न्यू सीरीज के कर्मियों को मिले थे, जबकि न्यूनतम बोनस राशि 34,290 रुपये मिले थे. टाटा स्टील को वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए बंपर मुनाफा का लाभ इस बार के बोनस समझौते में दिख रहा है. टाटा स्टील इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2021-22 में 300 फीसदी यानि 42 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.

12,213 कर्मचारी हैं जमशेदपुर प्लांट में

जमशेदपुर प्लांट में 12,213 कर्मचारी कार्यरत हैं. इनके लिए 188.64 करोड़ रुपये के बोनस का प्रावधान किया गया है. आखिरी बार वर्ष 2008 में 20 फीसदी बोनस दिया गया था.

Also Read: Tata Steel Trade Apprentice 2022 : मैट्रिक पास हैं, तो टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के लिए जल्द करें आवेदन

रिपोर्ट- विकास श्रीवास्तव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >