जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट्स के 95 कर्मचारियों के बीच बुधवार को 47 लाख 50 हजार रुपये बोनस राशि बांटी गयी. प्रबंधन और टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बोनस समझौता होने के चंद घंटों के भीतर ही राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी गयी.
कर्मचारियों को समय पर मिला उनका हक : विनोद
समझौते के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारियों को इस बार अधिकतम 73,629 रुपये और न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस के रूप में मिला है. यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन के बेहतर तालमेल की बदौलत ही कर्मचारियों को समय पर उनका हक मिला.
बोनस समझौते पर इन्होंने किये हस्ताक्षर
बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक (एमडी ) सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल, हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा और यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्य नारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर राम ने हस्ताक्षर किये.
