Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

Jamshedpur News : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को पहली पुण्यतिथि पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में पुष्प अर्पित कर यूनियन नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

Jamshedpur News :

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को पहली पुण्यतिथि पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में पुष्प अर्पित कर यूनियन नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रतन टाटा के व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है. वो मजदूरों में खासे लोकप्रिय रहे. उनके शहर आगमन पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ते थे. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इतने बड़े औद्योगिक घराने से जुड़े रहने के बावजूद उनकी सरलता, समाजसेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति जुनून काबिले तारीफ रहा है. उन्होंने कहा कि रतन टाटा साहब सबों के लिए आदर्श रहें. उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब उनके व्यक्तित्व से सीख लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >