Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में 56 वोट लाकर सुनील प्रसाद हुए विजयी

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया. इआरसी क्षेत्र की एक सीट पर सुनील प्रसाद ने 56 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की.

विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया. इआरसी क्षेत्र की एक सीट पर सुनील प्रसाद ने 56 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समरेश कुमार को 44 मत मिले, जबकि विश्वनाथ घोष 33 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कुल 133 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

चुनाव के साथ ही यूनियन में दो पदाधिकारियों का भी चयन किया गया. उपाध्यक्ष पद पर विनोद उपाध्याय और सहायक सचिव पद पर संजीव रंजन को मनोनीत किया गया. इससे पहले एक्सल डिवीजन की दो सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे. शुक्रवार को मतदान के बाद शाम साढ़े चार बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसके बाद परिणाम घोषित किये गये. चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई और चुनाव पर्यवेक्षक ई. सतीश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई. निर्वाचित सदस्यों में एक्सल डिवीजन क्षेत्र संख्या-4 से रविंद्र कुमार, क्षेत्र संख्या-5 से विजय कुमार सिंह और इआरसी क्षेत्र संख्या-49 से सुनील कुमार प्रसाद शामिल हैं.

परिणाम घोषित होने के बाद यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश कुमार, एचएस सैनी, चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई, बीके शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कमेटी मेंबर मौजूद रहे. बैठक के दौरान महामंत्री आरके सिंह के प्रस्ताव पर विनोद कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष और संजीव रंजन को सहायक सचिव मनोनीत किया गया. नव-निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >