jamshedpur news : टाटा मोटर्स व कमिंस में आज अवकाश, रविवार को होगा कामकाज

कंपनी प्रबंधन ने व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए शुक्रवार और रविवार के कार्य दिवसों में फेरबदल किया

jamshedpur news : टाटा मोटर्स और कमिंस जमशेदपुर प्लांट में (इआरसी को छोड़ ) 17 अप्रैल को कामकाज नहीं होगा. कंपनी प्रबंधन ने व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए शुक्रवार और रविवार के कार्य दिवसों में फेरबदल किया गया है. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 17 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है. यह छुट्टी 22 मार्च को किये गये कार्य के बदले में दी गयी है, जबकि 19 अप्रैल को कंपनी में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. रविवार को काम करने के बदले मिलने वाली छुट्टी की घोषणा बाद में की जायेगी. वहीं, 17 अप्रैल को इआरसी में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. टाटा मोटर्स की तरह कमिंस में भी 17 अप्रैल को कामकाज नहीं होगा. 19 अप्रैल को प्लांट चालू रखने का निर्णय लिया गया है. सभी कर्मचारियों को इस दिन काम पर उपस्थित होना अनिवार्य है. रविवार को काम करने के बदले में कर्मचारियों को 17 अप्रैल को छुट्टी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >