Jamshedpur News : टाटा मोटर्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल, अप्रैल में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल बिक्री 34,833 यूनिट्स रही.

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचीं 34,833 गाड़ियां, भारी वाणिज्यिक वाहनों की मांग बढ़ी

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स लिमिटेड (पूर्व में टीएमएल काॅमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड) ने चालू वित्त वर्ष की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ की है. कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल बिक्री 34,833 यूनिट्स रही. जो पिछले वर्ष अप्रैल 2025 की 27,221 यूनिट्स की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है.

वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में कंपनी का प्रदर्शन काफी उत्साहजनक रहा है. अप्रैल 2026 में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 14,565 यूनिट्स दर्ज की गयी. जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 12,093 यूनिट्स था. वहीं, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बिक्री को मिलाकर इस सेगमेंट में कंपनी ने 15,403 यूनिट्स की बिक्री की है. जो पिछले वर्ष के 12,760 यूनिट्स के मुकाबले बड़ी बढ़त दर्शाती है. टाटा मोटर्स ने बताया कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) मुंबई बेंच द्वारा स्वीकृत व्यवस्था की योजना के तहत कंपनी का नाम 29 अक्तूबर 2025 से टीएमएल कॉमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड से बदलकर टाटा मोटर्स लिमिटेड कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >