टाटा मोटर्स कंपनी, यूनियन औरों के लिए सीख है : रूचि नरेंद्रन

टाटा मोटर्स कंपनी एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रक्तदान के क्षेत्र में जिस रूप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है वह औरों के लिए सीख है.

टाटा मोटर्स यूनियन ने किया ब्लड बैंक के 55 कर्मियों को सम्मानित वरीय संवाददाता ,जमशेदपुर टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन सामाजिक दायित्व निर्वहन में मिसाल बन चुकी है. रक्तदान के क्षेत्र में उनके योगदान को अनुकरणीय बताते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रूचि नरेंद्रन ने कहा कि इस तरह की पहल और संस्थाओं के लिए प्रेरणा है. शनिवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में टाटा मोटर्स यूनियन द्वारा ब्लड बैंक के 55 कर्मियों (डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पदाधिकारी और सहयोगी) को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया.समारोह में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, कंपनी के डीजीएम (इआर) केशवमणि, डीजीएम (सीएसआर) एलेन जोसेफ, ब्लड बैंक सचिव नलिनी राममूर्ति और सह सचिव रॉबिन दुग्गल उपस्थित रहे.संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन एच.एस. सैनी ने किया.महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि टाटा मोटर्स 1972 से लगातार रक्तदान अभियान चला रही है. वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक रक्त संग्रह का रिकॉर्ड टाटा मोटर्स यूनियन के नाम रहा. संस्थापक दिवस पर आयोजित महा रक्तदान शिविर में यूनियन और ब्लड बैंक की भूमिका ऐतिहासिक रही. झारखंड में कॉरपोरेट स्तर पर सर्वाधिक रक्त संग्रह के लिए कंपनी को कई बार सम्मानित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok jha

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >