आजसू की बैठक में शामिल होने बस से जमशेदपुर आ रहे सुदेश महतो

जमशेदपुर में आजसू पार्टी का दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से शुरू हो रहा है. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो इसमें विशेष रूप से शामिल होंगे. अधिवेशन में युवाओं के अधिकार और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन होगा.

जमशेदपुर: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन में शामिल होने के लिए रांची से सड़क मार्ग के रास्ते जमशेदपुर आ रहे हैं. पार्टी की ओर से उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है.

आजसू पार्टी का दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन शुक्रवार से सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शुरू हो रहा है. अधिवेशन का पहला सत्र सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें सुदेश महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे. उनके साथ पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

अधिवेशन में राज्यभर से हजारों युवा कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है. सम्मेलन के दौरान युवाओं के अधिकार, संगठन की मजबूती और झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही आने वाले समय की संगठनात्मक रणनीति पर भी मंथन होगा.

आयोजन को लेकर सिदगोड़ा और कदमा क्षेत्र को आजसू के झंडे और बैनरों से सजाया गया है. प्रतिनिधियों के ठहरने, भोजन, पंजीकरण और सुरक्षा के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं.

अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को अमर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद कदमा में विशाल खुला सम्मेलन आयोजित होगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे उलियान स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल से होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >