Jamshedpur News : बिरसानगर में 644 फ्लैटों का उपनगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 के तहत बिरसानगर में बन रहे 644 आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने स्थल निरीक्षण किया.

आपसी समन्वय से बचे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

इस माह के अंत तक हर हाल में पूरा करें नाली निर्माण

Jamshedpur News :

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 के तहत बिरसानगर में बन रहे 644 आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने ब्लॉक संख्या-8 और 23 का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उपनगर आयुक्त ने संबंधित संवेदक और अभियंताओं को इस माह के अंत तक नाली निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा करने को कहा है. वहीं बिजली विभाग के कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर सभी आवासों में मीटर कनेक्शन का कार्य संपन्न करने की हिदायत दी.

निरीक्षण के दौरान जुडको की टीम को मिट्टी कटाव वाले क्षेत्रों को समतल करने का निर्देश दिया. उपनगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सीएलटीसी टीम, अभियंताओं और जुडको को आपसी समन्वय बनाकर बचे हुए कार्यों को पूरा करने और जल्द से जल्द लाभुकों को आवास हैंडओवर करने को कहा. मौके पर अक्षेस के अभियंता और सीएलटीसी टीम के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >